वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी। आयकर विभाग के आपराधिक अन्वेषण कार्यालय की ओर से हरहुआ स्थित उत्कर्ष बैंक परिसर में मंगलवार को कार्यशाला हुई। उसमें नये आयकर अधिनियम के प्रावधानों के प्रति बैंकरों को जागरूक किया गया। आयकर अधिकारी राजकुमार सिंह ने नए आयकर अधिनियम 2025 के अंतर्गत दाखिल होने वाले स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि समय से यह दाखिल नहीं हुआ या त्रुटि पूर्ण दाखिल किया गया तो कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस दौरान आयकर निरीक्षक अतुल मिश्रा, विनोद कुमार, सीए हिमांशु आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...