धनबाद, जून 17 -- बैंक मोड़ क्षेत्र में व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) सत्यापन अभियान चलाया गया। सिटी मैनेजर विशाल सिन्हा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर ट्रेड लाइसेंस का सत्यापन किया। अभियान के दौरान कुछ आवेदनों का निष्पादन भी किया गया तथा व्यापारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किया गया। अभियान के क्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों द्वारा ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य संबंधित विषयों से जुड़ी कुछ समस्याओं एवं सुझावों से टीम को अवगत कराया गया। प्राप्त बिंदुओं को नगर निगम द्वारा संज्ञान में लिया गया है। व्यापारिक समुदाय के साथ समन्वय एवं संवाद को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी दिनों में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बै...