लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव के राम-राम बैंक चौराहा स्थित एसबीआई की शाखा के सामने खड़ी कार गायब हो गई। इस मामले में पीड़ित सरोजनीनगर हनुमापुरी निवासी रामसुंदर त्यागी ने बैंककर्मी सुनील मिश्रा व अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी।सरोजनीनगर हनुमानपुरी निवासी रामसुंदर त्यागी ने बताया कि वह अपनी कार को मड़ियांव के राम-राम बैंक चौराहा स्थित एसबीआई की शाखा पर लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति जिसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कार की चाबी लेकर वाहन की जांच कराने की बात कही। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपनी कार के बारे में पूछा तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि कार मौके से गायब हो चुकी है। कार में नगदी और जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे। पीड़ित ने कोर्ट में याचिका दायर की। इस पर सुनवाई के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.