गाजीपुर, जनवरी 29 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली के लालदरवाजा स्थित इंडियन बैंक में कार्यकर्त एक कर्मचारी ने बुधवार की सुबह ड्यूटी के दौरान विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारी आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर निवासी 40 वर्षीय इंद्रपाल सिंह इंडियन बैंक में कार्यरत थे। वह बुधवार को बैंक में पहुंचे। इसी बीच उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब हालत बिगड़ी तो साथी कर्मचारी आनन फानन में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। साथी कर्मचारियों ने बताया कि इंद्रपाल सिंह शराब पीते थे। इस कारण उन्हें बीमारी हो गई थी। परिजन शराब पीने से मना कर रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए ब...