गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी रोड स्थित एक मकान में गुरुवार शाम बैंककर्मी की पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक, दुर्गाबाड़ी रोड निवासी विनय सागर की शादी तीन वर्ष पूर्व गोरखनाथ क्षेत्र की काजल सोनकर (30) से हुई थी। विनय सागर शहर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं। दंपति की एक वर्ष की बेटी है। परिवार में विनय की मां और बहन भी साथ रहती हैं। उनके पिता नंद किशोर का पहले ही निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह विनय सागर बैंक के लिए निकल गए थे। शाम करीब पांच बजे काजल का शव उनके कमरे में फंदे से लट...