आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को जिलेभर के बैंककर्मी हड़ताल पर रहे । इसके चलते एक अरब से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। 250 से अधिक बैंक शाखाओं में दिनभर ताले लटकते रहे। स्टेट बैंक को छोड़कर सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। जगह-जगह धरना-प्रदर्शन किया। देश के मजदूर संगठनों के आह्वान पर बैंककर्मी और अधिकारी संगठन के सदस्य हड़ताल पर रहे। जिससे सभी राष्ट्रीयकृत, ग्रामीण, सहकारी बैंक के कार्य प्रभावित रहे। शहर के सभी बैंकों के कर्मचारी सुबह यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद बीएसएनएल कार्यालय पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए। बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक रैदोपुर के सामने प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद एलआईसी शाखा दो रैदोपुर के कार्यालय के गेट पर चल रहे धरने में शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.