महोबा, मार्च 13 -- चरखारी,संवाददाता। दबंग ने बैंक में घुसकर उत्पात मचाया विरोध करने पर बैंक कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए जानमाल की धमकी दी। पीड़ित बैंक कर्मी द्वारा पुलिस को तहरीर दे जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई गई है। कोतवाली चरखारी के रिवई गांव में स्थित यूपी ग्रामीण बैँक में दबंग ने अपने साथियों के साथ उत्पात मचाया। बैँक में तैनात कैसियर फूल सिंह ने बताया कि दबंग बैंक आया और अभद्रता करने लगा। समझाने का प्रयास किया तो जानमाल की धमकी देने लगा। दबंग के उत्पात से बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने बैंक के काम बंद कर दिए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह का कहना है कि बैंक कर्मी की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कराई जा रही है। जांच के आधार पर मामले ...