बे मौसम हल्की बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता, गेहूं-सरसों पर नुकसान की आशंका
औरैया, मार्च 20 -- फफूंद, संवाददाता। क्षेत्र में बीती रात हुई बे मौसम हल्की बारिश और उसके बाद से आसमान में छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है, लेकिन मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए खतरे की घंटी बन गया है। किसानों को आशंका है कि तेज हवा के साथ दोबारा बारिश हुई तो खड़ी फसल गिर सकती है, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि गेहूं की बालियां पूरी तरह पक चुकी हैं। ऐसे में बारिश होने पर दाने काले पड़ने और अंकुरित होने का खतरा रहता है। वहीं तेज हवा के कारण पकी खड़ी फसल गिरना भी शुरू हो गया है, जिससे कटाई में दिक्कतें बढ़ने और लागत बढ़ने की संभावना है। इधर, क्षेत्र में पिछैती बोई गई सरसों की फसल अभी पूरी तरह नहीं कट पाई है। लगातार बादल छाए रहने और नमी बढ़ने से सरसों की फलियां खराब होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.