औरैया, अप्रैल 13 -- अछल्दा, संवाददाता। क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच गेहूं की कटाई ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले सप्ताह हुई बे-मौसम बारिश ने जहां किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया था, वहीं करीब एक सप्ताह तक कटाई का काम पूरी तरह प्रभावित रहा। अब लगातार तीन दिन से तेज धूप निकलने के बाद किसान फिर से खेतों की ओर रुख कर रहे हैं और फसल को जल्द सुरक्षित करने में जुट गए हैं। बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ने से हार्वेस्टर चलाना मुश्किल हो गया था। कई जगहों पर गेहूं की फसल गिर गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई। यह भी पढ़ें- तापमान में उछाल आते ही गेहूं कटाई के संग निकासी में तेजी, उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल रहा उत्पादन किसानों का कहना है कि यदि बारिश नहीं होती तो अब तक अधिकांश फसल घर पहुंच चुकी होती। लेकिन मौसम की मार ने कटाई...