आगरा, अप्रैल 9 -- जनपद में लगातार हो रही बारिश व दो दिन हुई ओलावृष्ट में गेहूं की फसलों को नुकसान के बाद किसान बेहाल हैं। खेतों में गेहूं की कटी पड़ी फसल लगातार बारिश में भीग रही है। सोरों व ढोलना क्षेत्र में हुई ओलावृ़ष्ट के बाद गेहूं की बाली में से दान गिर गए हैं। किसानों के अनुसार बारिश से भीगी गेहूं की फसल का दाना काला पड़ेगा और पशुओं के लिए भूसे का भी संकट उत्पन्न हो जाएगा। बारिश की वजह से भूसा भी पीला पड़ने की वजह से ज्यादा दिन रखा नहीं जा सकता है। बुधवार की दोपहर तक तो आसमान साफ दिखाई दिया लेकिन शाम होते ही बारिश व ओलावृष्ट किसानों के लिए आफत बनकर बरसी। ढोलना के वाहिदपुर समेत दर्जनभर गांवों में ओलावृष्टि हुई है। सोरों कस्बा व आसा-पास के क्षेत्रों में बारिश के साथ आसमान से ओले गिरे हैं। बारिश व ओलावृष्टि की वजह से सबसे अधिक नुकसान ग...