बुलंदशहर, मार्च 20 -- बे मौसम बरसात से सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सरसों की फसल को काफी नुकसान हो गया है। सर्दी का अहसास होते ही लोगों ने गर्म कपड़े पहन लिए। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम खराब होने लगा था, और 7:00 बजे से रिमझिम बरसात होने लगी। जो लगातार दोपहर तक चलती रही। बे मौसम बरसात के चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। ईद की तैयारी में जुटे मुसलमानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में सर्दी का एहसास होने के चलते अनेक लोगों ने गर्म कपड़े भी निकालकर पहन लिए। दूसरी ओर सरसों की फसल पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी है। बरसात होने के कारण सरसों की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने अपनी फसल काटकर खेत में ड...