गंगापार, मार्च 11 -- मौसम में उतार-चढ़ाव का असर मंगलवार की सुबह भारी कोहरे के रूप में दिखाई दिया। अधिक कोहरे के कारण प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर धुंध छाया रहा, जिसके चलते गुजरने वाली गाड़ियां धीमी गति से फोग लाइट जलाकर चलते दिखाई दी। वही मार्च माह में मौसम में बदलाव को देखते हुए क्षेत्रिय किसान भयभीत है। ठंड और गरम मौसम के बीच कोहरे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इलाके के किसान कृष्णा पांडेय, अतुल मिश्रा, दीपक पटेल आदि का कहना है कि मौसम का ऐसा मिजाज पहले नहीं दिखाई दिया। मौसम को देखते हुए बारिश, तूफान तथा ओले पड़ने की आशंका से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि यदि ऐसा हुआ, तो निश्चित तौर पर किसानी को भारी नुकसान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...