रांची, जुलाई 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। कांवरियां संघ बेड़ो के बैनर तले 21 कांवरियों का जत्था बुधवार को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले सभी कांवरियों ने महादानी बाबा की पूजा-अर्चना कर उनके दरबार में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शशि गोप ने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। जत्था का नेतृत्व कर रहे सुशील भगत ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु मल्लिकार्जुन, तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, धनुषकोडी, मदुरई मीनाक्षी मंदिर, विष्णुपल्ली मंदिर, कन्याकुमारी, पद्मनाभस्वामी मंदिर, आदियोगी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, सुल्तानगंज, देवघर और बासुकीनाथ में दर्शन-पूजन करेंगे। यह भी पढ़ें- बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था यात्रा में दिल...