रांची, दिसम्बर 22 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के तुको स्थित अनिता कमल बोर्डिंग स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह परीक्षा परिणाम समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण और स्मार्ट सिटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बेहतरीन वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। नन्हे बच्चों ने न केवल इन मॉडलों का निर्माण किया, बल्कि वहां मौजूद अतिथियों को उनके कार्य करने की तकनीक भी समझाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिनेता रिपुसूदन साहू मौजूद थे। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का यह प्रयास सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला लोहरदगा मंत्री मिथुन तमेरा, बेड़ो मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह...