रांची, जून 16 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो सांई मंदिर मार्ग पर बाईपास बेड़ो हंठुआ पुल के समीप मंगलवार की सुबह करीब सवा सात बजे मुर्गी लदे एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लापुंग थाना क्षेत्र के देवगांव गांव निवासी 40वर्षीया फूलो देवी और उनका पुत्र 24 वर्षीय गोविंदा महतो शामिल हैं। दोनों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉ. सुनील कंडुलना ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बेड़ो थाना पुलिस के एएसआई अक्षय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन और बाइक को जब्त कर थाना ले आई है। घायलों ने बताया कि वे आम बेचने के लिए बेड़ो आ रहे थे। इसी दौरान बाईपास...