रांची, अप्रैल 16 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। अंचलाधिकारी राज कुंवर सिंह ने बुधवार की शाम ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय के लोहरदगा और गुमला रोड, महावीर चौक और बाजारटांड़ के अगल-बगल के ग्रामीणों और दुकानदारों को 48 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। वहीं यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण हटाने में होने वाले खर्च की भरपाई संबंधित लोगों से वसूली जाएगी। वहीं जुर्माना भी लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.