रांची, फरवरी 3 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के करंज टोली से पाकलमेड़ी जाने वाले मार्ग पर खटंगा चौंरा के समीप सोमवार रात चोरों ने कृषि कार्य के लिए लगाए गए बिजली तार की चोरी कर ली। किसानों के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा सिंचाई हेतु लगाए गए इस तार से दर्जनों एकड़ खेतों की सिंचाई होती थी। चोरों ने करीब 32 पोलों की तार चोरी कर ली, जिससे किसान परेशान हैं। तार चोरी की घटना से क्षेत्र में एक बार फिर असामाजिक तत्वों की सक्रियता सामने आई है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई और दोबारा तार लगवाने की मांग की है, ताकि सिंचाई कार्य बाधित न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...