बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता कोतवाली नगर पुलिस ने बेज़ुबान पशु के साथ मारपीट व क्रूरता करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर चौकी प्रभारी अतर्रा चुंगी उत्कर्ष सिंह ने व्यक्तियों की पहचान करते हुए महावीर पुत्र लोटन निवासी ग्राम बड़ोखरखुर्द थाना कोतवाली नगर, अख्तर पुत्र बाविद निवासी ग्राम बड़ोखरखुर्द थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है। दोनों अपने इस कृत्य को लेकर कान पकड़कर गलती भी मानी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...