लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव चैनपुरवा निवासी एक युवक किराना की दुकान पर काम करता था। बताते हैं कि गुरुवार की दोपहर वह दुकान के बाहर अचानक जमीन पर गिर गया, मौके पर मौजूद लोग उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव चैनपुरवा निवासी धन्ना का 44 वर्षीय बेटा शिशुपाल एक किराना की दुकान पर काम करता था। बताते हैं कि गुरुवार की दोपहर जब वह दुकान के बाहर खड़ा था, तभी अचानक वह जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग शिशुपाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...