हाथरस, मई 1 -- बेहोश हुए किसान की बाइक, मोबाइल व रूपए पार, मुकदमा दर्ज -(A) - कोतवाली मुरसान क्षेत्र के नगला रामराय नगला मल्लू का मामला यह भी पढ़ें- चोरी के बाद फूंकी बाइक, थाने पर आक्रोश हाथरस, संवाददाता। मुरसान से गांव नगला रामराय नगला मल्लू लौटते समय एक किसान गर्मी के कारण बेहोश होकर एक दुकान के सामने पटिया पर लेट गया। बेहोशी का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक, मोबाइल व रूपए लेकर भाग गया। इस संबंध में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपने के बावजूद अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं गया है।किसान की आपबीती नगला रामराय नगला मल्लू निवासी अतुल शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को दोपहर दो बजे वह मुरसान से गांव लौट रहा था। भीषण गर्मी के कारण चक्कर व घबराहट होने पर वह भोला की दुकान के सामने पटिया पर लेट गया। बेहोशी का फ...