बाराबंकी, फरवरी 10 -- टिकैतनगर। स्थानीय थाने में तैनात महिला सिपाही विंध्या तिवारी की मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पंडाल के भीतर की व्यवस्था में तैनाती थीं। बताते हैं कि भीड़ का दबाव बढ़ते ही वह गश खाकर जमीन में गिर गई और वहीं बेहोश हो गई। उनके सहयोगियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में उन्हें एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनकी कि डिहाइड्रेशन के कारण उनकी तबीयत खराब हुई थी। कुछ समय बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...