गुड़गांव, जून 5 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सोहना रोड स्थित सेक्टर-67ए की पिरामिड अर्बन होम सोसाइटी में ओएलएक्स के माध्यम से फ्लैट पार्टनर ढूंढने के चक्कर में दो दोस्तों के साथ हुई ठगी और नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोनी पहचान दीपक मौर्य निवासी गांव अडवार, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी ने फर्जी नाम से वारदात को अंजाम दिया था।दोस्त के नोएडा शिफ्ट होने पर डाला था विज्ञापनमूल रूप से श्रीगंगानगर (राजस्थान) के रहने वाले अश्वनी कुमार लीला पेशे से अकाउंटेंट हैं और अपने दोस्त आनंद सत्याकर (निवासी झारखंड) के साथ सेक्टर-67ए की पिरामिड सोसाइटी में किराये पर रह रहे थे। आनंद नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और जल्द ही नोएडा शिफ्ट होने वाले थे। अकेले फ्लैट का किराया देना भारी...