बेहोशी मिले अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
रायबरेली, मई 21 -- अमावां,संवाददाता। रायबरेली-महाराजगंज मार्ग पर मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव के पास एक अधेड़ सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़ा मिला । राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के कचौंदा नानकारी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय अधेड़ महराजदीन पुत्र घिसियावन शहर में राजगीरी का काम करते थे। बीते बुधवार की देर शाम सात बजे साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गर्मी और गर्म हवा के चलते वह हरदासपुर गांव के पास रास्ते में अचानक बेहोश होकर गिर गए। यह भी पढ़ें- अधेड़ का मिला शव सड़क के किनारे बेहोश पड़े अधेड़ को आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश अधेड़ को जिला अस्पताल पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.