हाजीपुर, दिसम्बर 11 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र हाजीपुर जंदाहा पथ एनएच-322 थाना क्षेत्र के बभनीमठ के पास एक अज्ञात व्‍यक्ति को नशा खिलाकर नशाखुरानी गिरोह ने सामान छीनकर सड़क कि‍नारे फेंक दिया। जिसे पुलिस ने गश्ती के दौरान अचेत अवस्था में देखकर देसरी सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों के प्रयास से अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को जब होश आया तो बताया कि मेरा नाम शिवबालक महतो है बहशी दामोदर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दिया। परिजन पहुंचे और अपने साथ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...