मोतिहारी, जनवरी 7 -- सिकरहना। ढाका घोड़ासहन रोड में भारतमाला ओवरब्रिज के समीप सोमवार की देर संध्या एक युवक जख्मी व बेहोशी हालत में गिरा हुआ था। सूचना पर 112 की पुलिस इलाज के लिए ढाका अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जख्मी की पहचान भगवानपुर गांव निवासी सत्यप्रकाश कुमार के रूप में की गई। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। मोतिहारी से भी उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी के पिता यज्ञानंद प्रसाद ने बताया कि उनके पुत्र का मोबाइल गायब है, जबकि बाइक घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी बदमाश द्वारा उसपर हमला कर मोबाइल छीन लिया है। इधर, थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि जख्मी स्वयं बाइक से गिरकर जख्मी हो गया है। मामले म...