चतरा, जून 19 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत एचडीएफसी बैंक के वित्तीय सहयोग एवं सपोर्ट संस्था के तकनीकी सहयोग से मेराल पंचायत के आदिवासी बहुल गांव बेहरा में दर्जनों बकरी का टीकाकरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को रोग-मुक्त पशुधन उपलब्ध कराना तथा उनकी आजीविका को सुरक्षित एवं सशक्त बनाना था। अभियान के दौरान पशु चिकित्सक डॉ. प्रियांशु कुमार ने ग्रामीणों को बकरी पालन से जुड़े सामान्य संक्रमणों, मौसमी रोगों एवं उनके बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बकरियों की स्वास्थ्य जांच कर उनका नि:शुल्क टीकाकरण एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया। सपोर्ट संस्था के फील्ड कोऑर्डिनेटर प्रवेश ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। समय-समय पर टीकाकरण एवं उचित देखभाल से पशुओं को गंभीर बीमारिय...