धनबाद, फरवरी 15 -- बरोरा, प्रतिनिधि। धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज ने शनिवार को बेहराकुदर गांव में खगेश्वर सिंह की पत्नी कलावती देवी की शोक सभा में पौधरोपण किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रख दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर समाज के संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह, रामबालक सिंह, नागेश्वर सिंह, नरेश सिंह, श्रीलाल सिंह, सचिंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...