बेहराकुदर के रितेश राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयनित
धनबाद, अक्टूबर 7 -- बरोरा। बेहराकूदर निवासी उदय सिंह के द्वितीय पुत्र रितेश कुमार सिंह उर्फ़ हैप्पी का राष्ट्रीय स्तर की खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। रितेश कुमार सिंह 22 अक्टूबर से नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में भाग लेकर झारखंड, राष्ट्र एवं धनबाद बाघमारा का नाम गौरवान्वित करेंगे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बोकारो में रहकर निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त किया और यह सिद्ध कर दिया कि "मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती''। रितेश की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, क्षेत्र ओर समाज में खुशी का माहौल है और उस पर गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.