बांका, जून 28 -- बांका, एक संवाददाता। बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति को प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से दिनांक 28 जून 2026 (माह के अंतिम रविवार) को आयोजित होने वाले "पंचायत विकास दिवस" के अवसर पर बांका जिले की तीन चयनित पंचायतों-बेहरा (बांका प्रखंड), खड़हारा (बाराहाट प्रखंड) एवं द. कटेली (बांका प्रखंड) में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- बेहरा, खड़हरा एवं दक्षिणी कटेली पंचायत में जन जागरूकता अभियान आजजन-जागरूकता अभियान इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास से नशामुक्ति के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की सहभागिता से मद्यनिषेध के व्यापक प्रचार-प्रसार के...