नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। राजधानी के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को दिल्ली के तीन इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली की हवा में इस समय सामान्य से सवा दो गुना ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं। दिल्ली में आमतौर पर गर्मियों के मौसम में वायु की गुणवत्ता ठीक रहती है। लेकिन, इस बार गर्म और सूखे मौसम का असर दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। सूखे मौसम के चलते हवा में नमी कम है और तेज हवा के साथ धूल ज्यादा मात्रा में उड़ रही है। यह भी पढ़ें- भीषण लू से तपी दिल्ली; अब तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की बारी, कब से बदलेगा मौसम? इसके चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। सीपीसीबी के मुताबिक रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 222 के अंक पर रहा। इस स्तर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.