गोड्डा, जून 16 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित 90 दिवसीय इंटेनसिव कार्यक्रम के तहत डालसा के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश परसोमवार को सदर अस्पताल परिसर में शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों को झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित प्रोजेक्ट नीरोगी भव की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच पहुंचे न्यायायुक्त, अधिकारों के प्रति किया जागरूकशिविर का उद्देश्य मौके पर अधिकार मित्र नवीन कुमार एवं अविनाश सिंह ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करना सरकार का प्रथम दायित्व है। इसके तहत गरीब व लाचार मरीजों के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए जानकारी रखने की जरूरत है।स्वास्थ्य स...