सीतामढ़ी, अप्रैल 16 -- सीतामढ़ी। पोषण पखवाड़ा 2026 के तहत बुधवार को बाजपट्टी परियोजना तहत रतवारा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-105 पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य थीम ' मजबूत आंगनबाड़ी को समुदाय का समर्थन' रहा। कार्यक्रम में आईसीडीएस की डीपीओ निशि कांत ने समुदाय को पोषण व स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं लोगों को संतुलित आहार, बच्चों के सही विकास और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र पर तीन वर्ष की एक बालिका का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस पहल के माध्यम से लोगों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने और वहां सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रेरित किया गया। बाजपट्टी सीडीपीओ सुचिता कुमारी ने स्थानीय लोगों से आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बन...