मधेपुरा, मार्च 9 -- मधेपुरा निज संवाददाता। रोटरी क्लब द्वारा श्यामप्रिया सामाजिक समरसता केंद्र टेंगरहा में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धाटन भारतीय विदेश सेवा के सुशील कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. श्यामल किशोर यादव ने की। डॉक्टरों ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने खान पान और रहन सहन में सुधार लाने की बातें कही। उन्होंने नशा पान से होने वाली परेशानी से बचने की सलाह दी। शिविर में आस-पास के गांवों से आए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच और डॉक्टरी सलाह लिया। शिविर में डॉ. आलोक कुमार निरंजन (सर्जन), डॉ. पी. प्रियदर्शिनी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. पीके मधुकर (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अमित आनंद (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. दीपक कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ. राकेश रोशन (जनरल फिजिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.