महाराजगंज, मई 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर धानी में जागरूकता एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि एनएचएम के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद पांडेय ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के लिए माहवारी स्वच्छता पर खुलकर संवाद करना जरूरी है। सुरक्षित माहवारी प्रबंधन केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि गरिमा, समानता एवं महिला सशक्तिकरण से भी जुड़ा है।उन्होंने समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और किशोरियों को सही जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला सलाहकार शिवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज भी समाज में माहवारी को लेकर संकोच, ...