मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गौरव गोयल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि शरीर को बीमारियों से मुक्त रखने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक व्यायाम अनिवार्य है। डॉ. गोयल ने दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी बीमारियों से बचाव कर सकती हैं। सत्र के दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़े कई जटिल प्रश्न पूछे, जिनका चिकित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.