पीलीभीत, जनवरी 28 -- पीलीभीत। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जीबीके ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस की 102/108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत ईएमटी और पायलटों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने एंबुलेंस कर्मियों को अप्रिशिएशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। सीएमओ ने आपातकालीन सेवाओं में एंबुलेंस कर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें मरीजों को और बेहतर व संवेदनशील सेवा देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान एंबुलेंस कर्मियों ने अस्पताल स्टाफ के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया।गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आमजन को आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 108/102 एंबुलेंस की जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस...