हरिद्वार, फरवरी 21 -- पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुंभ मेला दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस आयोजन की व्यवस्थाओं में कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कुंभ मेले से संबंधित कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। लिए गए निर्णयों का अविलंब अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मेला नियंत्रण भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुई ...