गाजीपुर, मार्च 29 -- सैदपुर। नगर स्थित डायट परिसर के सभागार में को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र में बाल वाटिका संचालन के लिए प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 248 प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार यह कार्यक्रम विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, डिजिटल साक्षरता (दीक्षा एप), गतिविधि आधारित शिक्षण और बाल मनोविज्ञान पर केंद्रित था। अभिमुखीकरण का मुख्य उद्देश्य प्रधानाध्यापकों के नेतृत्व कौशल को बढ़ाना, स्मार्ट क्लास का प्रभावी उपयोग और बच्चों के लिए रोचक शिक्षण वातावरण तैयार करना था। प्रशिक्षण में शिक्षण विधियों, बाल मनोविज्ञान, विद्यालय प्रबंधन, संवादात्मक शिक्षण, निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक स्तर पर मूलभूत साक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.