बेगुसराय, मार्च 30 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सुहृद बाल शिक्षा मंदिर सुहृद नगर के बच्चों का मैट्रिक परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम शानदार रहा। बताया गया कि कुल 56 बच्चों में 50 बच्चे प्रथम श्रेणी में तथा 06 बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें 25‌ ऐसे छात्र -छात्रा हैं जिन्हें 400 से अधिक अंक प्राप्त हुए। खुशवंत कुमार 465, आरती कुमारी 458, आर्यन राज 457, अमर कुमार 453, आर्यन कुमार 449 , रवि किशन 447, मो. आतिफ 444, आयुषी कुमारी 437, साधना कुमारी 425 मुस्कान कुमारी 421 , प्रेम कौशल 414, पूर्णिमा कुमारी 414, प्रियांशु कुमार 411, मेघा रानी 408, निशांत कुमार 407, आदित्य राज, 405, सुमन कुमार 401 अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद ने कहा है कि बेहतर शिक्षा से ही एक समुन्नत राष्ट्र का निर्...