बागपत, जनवरी 29 -- दाहा। मौजिजाबाद नांगल गांव में ब्राह्मण समाज की आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए बच्चों की शिक्षा पर जोर देना जरूरी है। युवा पीढ़ी को जितनी जरूरी शिक्षा देना है उतना ही जरूरी उन्हे संस्कार देने की भी जरूरत है। राष्ट्र धर्म एवं स्वाभिमान के प्रति जागरूक रहना होगा। समाज की एकता एवं अखंडता के लिए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा तभी समाज उन्नति की ओर बढ़ पाएगा। समाज का संगठित होना बहुत जरूरी है। समाज में दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या,ब्रह्म भोज आदि पर रोक लगाना चाहिए। छोटे बच्चों को सोशल मीडिया व एंड्रॉयड फोन से दूर रखने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता श्रीभगवान शर्मा व संचालन पंडित योगेश शास्त्री ने किया। इस मौके पर अशोक शर्मा, रमेश चंद, नन्दकिशोर शर्मा, ओमप्रकाश, राजपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, ऋषिपाल शर...