गोड्डा, मई 23 -- बेहतर शिक्षा के लिए इंटर के बाद विद्यार्थियों का पलायन, गोड्डा में स्किल और प्रोफेशनल पढ़ाई का अभाव गोड्डा एक प्रतिनिधि तस्वीर 011 गोड्डा का कारगिल चौक इन्टर के सभी बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई और झारखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए है। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थी अब आगे की पढ़ाई के लिए विभिन्न कॉलेजों में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे है। सभी कॉलेज भी नए सत्र में स्नातक में नामांकन के लिए तैयार है। लेकिन गोड्डा में 12वीं पास करने के बाद बहुत सीमित विकल्प है। विद्यार्थी या तो आर्थ से स्नातक करेंगे या साइंस से स्नातक दी डिग्री ले पाएंगे। कॉमर्स के भी सीमित संसाधन है। अगर विद्यार्थीयों को वर्तमान डिमांड के आधार पर स्किल पर आधारित विषय पर स्नातक करना है तो कोई विकल्प नहीं है। एक मात्र ओपन यूनिवर्सिटी विकल्प रह जाता है। इंटरमीडिएट...