गंगापार, मार्च 17 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। शेरवानी इंटर कॉलेज मुकुंदपुर में नवनियुक्त प्रबंधक सैयद जफर सुभान एवं उप प्रबंधक महेंद्र देव शुक्ल ने संयुक्त रूप से विद्यालय का निरीक्षण किया। शिक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षकों के साथ चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।प्रबंधक ने विद्यालय में प्रयोगशाला का अवलोकन करते हुए बेहतर बनाने की बात कही। उप प्रबंधक महेंद्र देव शुक्ल उर्फ राम जी ने शिक्षकों से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण कार्य करने की अपील किया। प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार राय ने प्रबंधक एवं उप प्रबंधक के प्रति आभार जताया। विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी साझा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.