भागलपुर, अप्रैल 1 -- नगर परिषद सुल्तानगंज में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग के लिए डाटा को पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। सभी प्रकार की तैयारी चल रही है। जिससे नगर परिषद को बेहतर रैकिंग मिल सके। नगर परिषद सुल्तानगंज क्षेत्रांतर्गत सभी सेप्टिक टैंकों का निर्माण आईएस 2470 के द्वारा कराया गया है। आगे जो भी लोग सेप्टिक टैंक का निर्माण करवाएंगे वो इसी के मानकों के अनुसार ही करवाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...