हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस। गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर कालेजों में जश्न का माहौल रहा। कालेज प्रशासन की ओर से मिठाई वितरित कराई गई। आर सी कन्या इंटर कालेज का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। दसवीं में कुल 155 छात्राएं थी,जिसमें से 152 छात्राएं उत्तीर्ण हो गई। वहीं इंटरमीडिएट में कालेज का परीक्षा परिणाम 97.33 फीसद रहा। दसवीं की छात्रा दीक्षा सिंह ने 523 अंक हासिल करके कालेज टॉप किया। परीक्षा परिणाम बेहतर रहने पर अध्यक्ष रवि गोयल, प्रबंधक अजय कुमार गर्ग,कार्यवाहक प्रबंधक गोविंद कुमार और प्रधानाचार्य डा. नीतू यादव ने छात्राओं को बधाई दी। यह भी पढ़ें- इंटरमीडिएट में गगन शर्मा बने टॉपर सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज देवीनगर रोड हाथरस जं में ह...