रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज के स्टूडेंट्स काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल द्वारा गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 'आत्महत्या रोकथाम एवं संकट हस्तक्षेप' विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीथा रॉय ने मानसिक तनाव के लक्षणों को पहचानने और समय पर हस्तक्षेप कर आत्महत्या की प्रवृत्तियों को रोकने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक कलंक को मिटाने और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार पर जोर दिया। टेली-मानस झारखंड की काउंसलर ज्योति रोहिल्ला ने संकट प्रबंधन और सक्रिय संवाद की तकनीकों के साथ हेल्पलाइन की भूमिका पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर रोहिता विकास, डॉ अलका बाड़ा, डॉ अमिता, डॉ राजबाला कुमारी, सुरभि तिग्गा, डॉ शुभी श्रीवास्तव, डॉ शालिनी जेन मुंडू, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.