नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज (यूएसएलएलएस) में छात्रों को कानूनी पेशे में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से कैरियर टॉक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के द्वारका परिसर में इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सेल की ओर से 2021-26 बैच के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों के लिए तैयार प्लेसमेंट ब्रोशर और छात्र प्रोफाइल का भी विमोचन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...