समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के निदेशक (बीज) डॉ. डीके राय ने शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली का निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र के फार्म में हो रहे बीज उत्पादन कार्यक्रम का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गेहूं, मसूर, अरहर एवं मूंग जैसी फसलों के बीज उत्पादन कार्यों की समीक्षा की। मौके पर केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. आरके तिवारी ने निदेशक को केंद्र पर हो रहे बीज उत्पादन कार्यक्रम के तौर-तरीकों से अवगत कराया। निदेशक ने कहा कि गुणवत्तायुक्त बीज किसानों को उपलब्ध कराना विवि की प्राथमिकता है। इसको लेकर विवि लगातार प्रयासरत है। निरीक्षण के क्रम में निदेशक डॉ. डीके राय ने किसानों को गरमा मौसम में मूंग, ढैंचा, मखाना एवं श्रीअन्न (मिलेट्स) की फसलों की खेती करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- कृषि में स...