गया, जुलाई 11 -- निर्बाध और क्वालिटी वाली बिजली आपूर्ति के लिए अच्छे तार (कंडक्टर) का होना जरूरी है। गुणवत्ता और सुरक्षित बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफॉर्मर के साथ ही पुराने, जर्जर व कम क्षमता वाले कंडक्टर हटाए जा रहे हैं। गया में 33 केवी के पुराने तार बदले जा रहे हैं। साथ ही एच और एलटी कंडक्टर भी बदले गए हैं। इस वक्त जिले में 200 किलोमीटर 33 केवी बिजली लाइन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत तार बदले जा रहे हैं। इस काम में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीम जोर-शोर से जुटी है। एसबीपीडीसीएल के विद्युत अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश ने बताया कि अभी 33 केवी के तार बदले जा रहे हैं। साथ ही नई लाइन निर्माण के काम पूरा होने पर 11 केवी (एचटी) व एलटी तार भी बदले लाएंगे। इस तरह काम कराने से पूरा बिजली सप्लाई नेटवर्क को मबजूत हो ...