मधुबनी, मई 3 -- रहिका, निज संवाददाता । आगामी खरीफ मौसम में लक्षित फसल पैदावार बढ़ाने को लेकर कृषि विभाग ने जिले के सभी राजस्व गांवों में 5899 खेतों से मिट्टी जांच नमूना संग्रहण अभियान कार्यक्रम की शुरुआत किया है। जिले के सभी राजस्व गांवों में स्वाइल हेल्थ कार्ड कार्यक्रम के बारे बीएओ सह नोडल पदाधिकारी कीर्ति कुमार ने बताया कि फसल पैदावार में वृद्धि के लिए खेतों में प्रमुख एवं गौण पोषक तत्वों की मात्रा के लिए मृदा जांच जरूरी होने की जानकारी दी।

मिट्टी स्वास्थ्य जांच का महत्व उन्होंने बताया कि अक्सर किसान बिना मृदा स्वास्थ्य जांच के खेतों में रसायनिक उर्वरक का उपयोग करते हैं जिसके कारण खेतों में तत्व संतुलित मात्रा रहते हुए अनावश्यक रूप से खाद की मात्रा डालते हैं। जिससे किसानों को खेती की लागत व्यय अधिक हो जाता है तथा खेतों में असंतुलित उर्...