आरा, जुलाई 9 -- आरा। पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों के दीक्षांत परेड समारोह के अवसर पर कुशल प्रशिक्षण देने के लिए अधिकारी, तो परेड के दौरान उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए नव प्रशिक्षित को सम्मानित किया गया है। शाहबाद डीआईजी सत्य प्रकाश की ओर से सभी अधिकारियों और सिपाहियों को सम्मानित किया गया। कुशल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण केंद्र के उप प्राचार्य सह साइबर डीएसपी स्नेह सेतु और लाइन डीएसपी विजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं, दीक्षांत परेड समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को भी सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ परेड कमांडर के लिए नव प्रशिक्षित सौरभ कुमार और द्वितीय परेड कमांडर के लिए योगेंद्र कुमार को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- दीक्षांत समारोह : 336 प्रशिक्षु सिपाहियों ने ली जन सेवा...